वापी में छात्रों के उत्कृष्ट शिक्षा के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

0

वापी। छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाने और एक शैक्षिक क्रांति शुरू करने के लिए वापी में दिल्ली पब्लिक स्कूल शुरू किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली के सहयोग और दिल्ली पब्लिक स्कूल सूरत और दिल्ली पब्लिक स्कूल तापी जैसे मौजूदा संस्थानों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करनेवाला मैनेजमेंट और लीडरशीप दिल्ली पब्लिक स्कूल वापी की पेशकश करते हुए गौरन्वित महसूस कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि डीपीएस वापी कोपरली में 8 एकड़ का विशाल परिसर के साथ आ रहा है, जिसमें अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ वापी शहर में छात्रों की उत्कृष्ट और भविष्य की शिक्षा का दृष्टिकोण है।

स्कूल अप्रैल 2021 में प्री-नर्सरी से कक्षा 5 के साथ संचालन शुरू करेगा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक की प्रवेश प्रक्रिया 18 जनवरी, 2021 से शुरू होगी।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.dpsvapi.net

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here