Site icon RD Times Hindi

सूरत के मोटा वराछा कोविड आइसोलेशन केंद्र में राम जन्मोत्सव

ram navmi at Mota Varachha covid Isolation Center Surat

सूरत, गुजरात  : कोरोना वायरस संक्रमण ने हाहाकार मचा रखा है। इस दौरान रामनवमी के त्यौहार पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, टाइगर फोर्स, मोटा वराछा युवा ब्रिगेड, सुदामा ग्रुप संस्थाओं के सहयोग से मोटा वराछा कम्यूनिटी हॉल कोविड आइसोलेशन सेंटर में राम कथा का संक्षिप्त सार बाल व्यास भाविका माहेश्वरी द्वारा किया गया।

भर्ती मरीजों में से नेगेटिविटी दुर करने के लिए आयोजको द्वारा भव्य राम जन्मोत्सव  मनाया गया तथा राम कथा भजन किर्तन करके पॉजिटिव वातावरण बनाने का प्रयास किया।

कोविड मरीजों को स्वस्थ करने के लिए अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ रात दिन अपनी जान जोखिम में डाल सेवा कार्य कर रहे है। नेगेटिव माहोल के दौरान राम नवमी के पावन पर्व पर कोविड वोर्ड में पोजिटिव माहोल बनाने का प्रयास किया। बाल व्यास भाविका माहेश्वरी वोर्ड में रामधुन एवं भजन किर्तन गाकर वोर्ड में भर्ती मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

मरीजों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए माईक पर भजन किर्तन गाने के साथ बेड पर बैठकर ताली बजाकर एक दुसरे का होंसला बढाया। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर स्वजनों के पास लौटे इसी उम्मीद पर आज रामकथा एवं भजन किर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कोविड वोर्ड में नेगेटिव वातावरण को पॉजिटिव में परिवर्तीत करने का प्रयास किया गया जिससे मरीजों में महामारी के खिलाफ लडने की मानसिक शक्ति मिल सके।

एसीपी अशोक सिंह, उद्योगपति महेश सवानी, हितेश पटेल, रोनक पटेल, पंडितजी सहित विभिन्न संस्थाओं के अग्रणी उपस्थित रहे।

Exit mobile version