इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी नया संघर्ष, नई राह, नया भरोसेमंद विकल्प

0
Indian People's Adhikar Party, Pandit Purushottam Tiwari, politics, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी,

राजनीति एक ऐसा क्षेत्र जहाँ देश,प्रदेश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाले लोग जुड़ते हैं और इन्हीं लोगों का एक ही विचार धारा के साथ, एक साथ आना ही एक राजनीतिक पार्टी का जन्म होता है। ऐसे ही “भरोसेमंद विकल्प” विचार धारा के साथ जन्म होता है “इंडियन पीपुल्स अधिकार”पार्टी का।जबलपुर के पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने नींव रखी एक नई राजनीतिक पार्टी “इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी” की। जुलाई 2023 में इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी को भारत चुनाव आयोग ने पंजीकृत करते हुए चुनाव चिन्ह ‘गुब्बारा’ आवंटित किया।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद IPAP ने तेजी से संगठन का विस्तार किया। साल 2023 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्र से IPAP ने अपने प्रत्याशी उतारकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी। हालांकि पार्टी को अपने पहले चुनाव में कोई सफलता नहीं मिली लेकिन इससे पार्टी के लोगों में जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं हुई। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक बार फिर से संगठन विस्तार कर पूरे जोश और उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं, इसके साथ ही पार्टी जन सेवा के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here