गॉड्स क्रिकेट ग्राउंड नोएडा द्वारा कनोडिया क्रिकेट कप का आयोजन

0
Kanodia Cricket Cup organized by Gods Cricket Ground Noida

गॉड्स क्रिकेट ग्राउंड नोएडा द्वारा कनोडिया क्रिकेट कप का आयोजन 21 नवंबर 2023 को किया गया।

क्रिकेट कप मे गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर जिले की 6 टीमों ने भाग लिया एवं 15 लीग मैच खेले। सेमी-फाइनल के बाद फाइनल में 2 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मैच 21 जनवरी 2024 को फायर राइडर्स XI और सौन्दर्यम् सी.सी के बीच आयोजित किया गया। सौन्दर्यम् ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 20 ओवर में उन्होंने 150/5 रन बनाए। भावेश ने 41 रन बनाए, रोबिन ने 35 रन बनाए।

फायर राइडर्स की ओर से विजय ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। 151 रन का पीछा करते हुए, फायर राइडर्स ने लगातार विकेट गवाए।

फायर राइडर्स की तरफ से राकेश ने 72 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। राकेश को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। सौन्दर्यम् की ओर से 19 रन देकर 3 विकेट लिए गए।

शिवम दुबे को MVP, रॉकी को बेस्ट बैट्समैन, सौरभ को बेस्ट बॉलर, और सिद्धार्थ को बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार मिला।

मैच समाप्ति के उपरांत कनोडिया ग्रुप के अभिषेक सक्सेना उपाध्यक्ष और डॉ. के.एन झा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here